दोस्तों आज हम आपको बताना जा रहे हैं एशिया के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों के बारे में जिन्होंने बिज़नेस के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है और अरबो खरबो रुपये कमायें हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि हाल के कुछ दशकों में एशिया आर्थिक विकास और नवाचार की एक शक्ति के रूप में उभरा है और इसकी वजह से एशिया में असाधारण रूप से धनी व्यक्तियों का एक समूह उभर के आया है जो एशिया की बढ़ती क्षमता का प्रतीक है।
एशिया जो कि दुनिया की आधी से अधिक आबादी का घर है, इसने सन 2000 के बाद से अपने सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य में एक उल्लेखनीय परिवर्तन देखा है। इस जबरदस्त विकास की वजह से एशिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। सबसे पहले हम इन सभी लोगों की असाधारण संपत्ति का खुलासा करेंगे तथा उनके व्यवसाय से संबंधित अन्य जानकारी देंगे।
एशिया के 10 सबसे अमीर आदमी निम्नलिखित हैं:
मुकेश अंबानी – ₹8 लाख करोड़ ($96 बिलियन)
वर्तमान में एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी हैं जिनकी कुल संपत्ति 8 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है जो $96 बिलियन डॉलर के बराबर होती है। मुकेश धीरूभाई अंबानी एक भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं।
बाजार पूंजीकरण के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे बड़ी कंपनी है जिसके पोर्टफोलियो में पेट्रोकेमिकल, रिफाइनिंग, रिटेल, दूरसंचार और मीडिया से संबंधित कंपनियां शामिल हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की अकेली ऐसी कंपनी है जिसका बाजार पूंजीकरण USD 200 बिलियन से ज्यादा है।
मुकेश अंबानी भारत और दुनिया के सबसे प्रभावशाली बिजनेस लीडरों में से एक हैं। मुकेश अंबानी विश्व आर्थिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार परिषद के निदेशक मंडल के सदस्य भी हैं और इसके साथ वह बैंक ऑफ अमेरिका के निदेशक मंडल के सदस्य भी हैं।
वह अपनी दूरदर्शिता, जटिल परियोजनाओं को बहुत तेज़ क्रियान्वित करने की जबरदस्त क्षमता और नवाचार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। सन 2010 में, मुकेश अंबानी को व्यापार और उद्योग में उनके योगदान के लिए उस समय की UPA सरकार ने भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया था।
झोंग शानशान – ₹5 लाख करोड़ ($63 बिलियन)
चीन के झोंग शानशान एशिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी है जिनकी कुल संपत्ति 5 लाख करोड़ रुपए ($63 billion) है। झोंग शानशान एक प्रमुख चीनी उद्यमी हैं जिन्होंने पिछले कुछ सालो में अपनी संपत्ति और व्यावसायिक उद्यमों में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए सुर्खियां बटोरी हैं। निर्माण कार्य से लेकर पत्रकारिता और पेय पदार्थों की बिक्री तक उन्होंने हर जगह सफलता के झंडे गाड़े हैं।
झोंग शानशान विशेष रूप से दो प्रमुख उद्योगों से जुड़े हुए हैं:
पेय उद्योग: झोंग शानशान चीन की सबसे बड़ी बोतलबंद पानी कंपनियों में से एक, नोंगफू स्प्रिंग (Nongfu Spring) के अध्यक्ष और संस्थापक हैं। उनके नेतृत्व में, नोंगफू स्प्रिंग चीन में एक जाना पहचाना नाम बन गया है, कंपनी ने बोतलबंद पानी के साथ अन्य पेय पदार्थ जैसे चाय और जूस को शामिल करके अपनी उत्पाद श्रृंखला का विस्तार किया है।
फार्मास्यूटिकल्स और हेल्थकेयर: पेय पदार्थ उद्योग में अपनी सफलता के अलावा, झोंग शानशान बीजिंग वंताई बायोलॉजिकल फार्मेसी एंटरप्राइज के संस्थापक और अध्यक्ष भी हैं, जो नैदानिक (diagnostic) उत्पादों, टीकों और फार्मास्यूटिकल्स के विकास और उत्पादन में विशेषज्ञता वाली कंपनी है। कोविड-19 महामारी के दौरान, उनकी कंपनी ने वायरस के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में योगदान देते हुए, कोविड-19 परीक्षण किट विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
गौतम अडानी – ₹4.7 लाख करोड़ ($57 बिलियन)
गौतम अडानी एशिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी हैं जिनकी कुल संपत्ति 4.7 लाख करोड़ ($57 बिलियन) है। गौतम अडानी एक भारतीय उद्योगपति है जो अडानी समूह के अध्यक्ष हैं, ये विभिन्न प्रकार के बिज़नेस जैसे कि बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन, हरित ऊर्जा एवं बंदरगाहों और हवाई अड्डों के परिचालन में शामिल है।
गौतम अडानी ने अदानी समूह की स्थापना 1988 में की थी एक एक कमोडिटी ट्रेडिंग फर्म के रूप में।
अडानी समूह भारत के पास के कुछ सब बड़े हवाई अड्डो को ऑपरेट करने का जिम्मा है, इसके अलावा यह गुजरात स्टेट में भारत के सबसे बड़े बंदरगाह को भी नियंत्रित करता है जिसे मुंद्रा पोर्ट के नाम से जाना जाता है।
भारत की विपक्षी पोलिटिकल पार्टीज कांग्रेस गौतम अडानी पर यह आरोप लगते हैं कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफी नज़दीकी है और अडानी इसका नाजायज़ फायदा उठाते है अपने बिज़नेस फ़ैलाने में।
झांग यिमिंग – ₹3.2 लाख करोड़ ($39 बिलियन)
एशिया में चौथे नंबर पर 3.2 लाख करोड़ ($39 बिलियन) की संपत्ति के साथ चाइना के झांग यिमिंग हैं जो टेक्नोलॉजी फील्ड का एक बड़ा नाम हैं। झांग यिमिंग चीनी इंटरनेट कंपनी बाइटडांस के प्रमुख है जिसे शार्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक बनाने के लिए जाना जाता है जो आजकल के युवाओ के बीच बेहद लोकप्रिय ऐप है।
टिकटॉक के पूरी दुनिया में इसके 160 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं जो छोटे मज़ेदार वीडियो देखने के लिए इसका उपयोग करते हैं। टिकटॉक पर भारत सरकार ने प्रतिबन्ध लगा रखा है डाटा सेफ्टी के खतरे को लेकर। इसके अलावा अमेरिका में भी टिकटॉक पर प्रतिबंधों का खतरा लगा रहता है।
ली का शिंग – ₹3.1 लाख करोड़ ($38 बिलियन)
हांगकांग के ली का शिंग एशिया के पांचवे सबसे अमीर व्यक्ति हैं जिनकी कुल संपत्ति 3.1 लाख करोड़ ($38 बिलियन) है। ली का शिंग ने ने जब अपना पहला बिज़नेस स्टार्ट किया था तब वो सिर्फ 21 साल थे। उनकी पहली कंपनी का नाम चेउंग कांग प्लास्टिक था जिसे उन्होंने रिश्तेदारों से पैसा उधार लेकर शुरू किया था सन 1950 में।
इनके द्वारा शुरू की गयी ली का शिंग फाउंडेशन परोपकार के कार्यो में बड़ा योगदान देने के लिए जानी जाती है। अब तक इसने 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक का दान दिया है, हालाँकि इसका एक बड़ा हिस्सा चीन के लोगों की भलाई के लिए ही खर्च होता है।
तदाशी यानाई – ₹2.98 लाख करोड़ ($35.8 बिलियन)
जापान के जाने माने बिजनेसमैन तदाशी यानाई 2.98 लाख करोड़ रुपए ($35.8 बिलियन) की कुल संपत्ति के साथ छठे नंबर पर हैं। वो टोक्यो के शेयर मार्किट में सूचीबद्ध एक प्रमुख क्लोथिंग ब्रांड फास्ट रिटेलिंग के मालिक है जिसके अंदर हेल्मुट लैंग, जे ब्रांड और जीयू जैसे बर्न्ड आते हैं। इसका प्रमुख ब्रांड Uniqlo का व्यवसाय 25 देशों में फैले हुआ है और इसके 2,400 से अधिक स्टोर हैं। अपने क्लोथिंग ब्रांड की वजह से ही तदाशी एशिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों में से एक है।
मा हुआतेंग – ₹2.91 लाख करोड़ ($35 बिलियन)
चीन के नागरिक मा हुआतेंग को आमतौर पर पोनी मा के नाम से जाना जाता है जो चीनी इंटरनेट कंपनी टेनसेंट होल्डिंग्स के मालिक हैं। टेनसेंट होल्डिंग्स का एक प्रमुख प्रोडक्ट मैसेजिंग ऐप WeChat है जिसके चीन में 1 अरब से ज्यादा उपयोगकर्ता हैं जिसकी पोनी मा देखरेख करते हैं। इसके अलावा गेमिंग इंडस्ट्री में भी टेनसेंट का बड़ा नाम है और ये दुनिया के शीर्ष वीडियो गेम प्रकाशकों में शुमार है।
कॉलिन झेंग हुआंग – ₹2.8 लाख करोड़ ($34.8 बिलियन)
शंघाई शहर के कॉलिन झेंग हुआंग प्रसिद्ध चीनी ई-कॉमर्स कंपनी पीडीडी होल्डिंग्स के संस्थापक हैं जिसने 2023 की शुरुआत में अपना नाम पिंडुओडुओ रख लिया है। पीडीडी होल्डिंग्स में लगभग 28% हिस्सेदारी हुआंग के पास है जो उनकी कुल संपत्ति का बड़ा स्रोत है।
विलियम डिंग – ₹2.6 लाख करोड़ ($32 बिलियन)
चीन के Hangzhou शहर के विलियम डिंग एशिया के आठवे सबसे अमीर आदमी हैं जो विश्व की कुछ सबसे बड़ी ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों में से एक NetEase के सीईओ हैं। सन 2003 में डिंग चीन का सबसे अमीर आदमी था और वहां का पहला इंटरनेट गेमिंग अरबपति था।
शिव नादर – ₹2.5 लाख करोड़ ($30 बिलियन)
भारत की कुछ सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनीयो में से एक HCL के संस्थापक शिव नादर एशिया के नौवे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। 2023 में इनकी कुल संपत्ति 2.5 लाख करोड़ रूपए ($30 बिलियन) की है।
डिस्क्लेमर: एशिया के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की ये लिस्ट उनके बिज़नेस के 19 सितम्बर 2013 के बाजार मूल्य पर आधारित है, और बाजार मूल्य प्रतिदिन बदलता रहता है, इसलिए रैंकिंग भी बदलती रहती है।